नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने आईजीएल गैस पाइपलाइन को पहुंचाया नुकसान, गैस रिसाव से गांव में मचा हड़कप
थाना नरवल क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा में सोमवार मंगलवार मध्यरात्रि 12:50 बजे अज्ञात लोगों ने IGL की गैस पाइपलाइन को क्षति पहुंचाई। जिससे करीब दो लाख रुपए मूल्य की गैस का रिसाव हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत आईजीएल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। गैस रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। IGL की टीम ने समय रहते कार्रवाई की जिससे बड़ा हादसा टल गया।