नरवल: सरसौल स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खाने को लेकर छात्रों के बीच मारपीट, दो घायल, परिजनों ने किया हंगामा
सरसौल स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खाने को लेकर 11वीं और 12वीं के छात्रों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि विद्यालय प्रशासन ने पहले मामले को दबाए रखा उसके बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा करना शुरू किया तो सूचना पुलिस को दी ग। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा हंगामें को शांत कराया गया।