नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच हुए विवाद के मामले की एसीपी चकेरी ने दी जानकारी
एसीपी चकेरी ने सोमवार 11.24 बजे बताया कि,महाराजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दोपहर के समय मेस में भोजन करते वक्त विद्यार्थियों के बीच पंक्ति में खड़े होने को लेकर आपसी विवाद हो गया था। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया एवं विद्यार्थियों को समझाकर शांत कराया गया।