भगवानपुर: महेशपुर में पुलिस की छापेमारी, 15 कार्टून विदेशी शराब बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में तेयाय ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 15 कार्टून विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई महेशपुर निवासी संजीत राय उर्फ गोरेलाल के घर के पीछे की। बरामद शराब की कुल मात्रा 155.250 लीटर बताई गई है। वहीं, पुलिस ने मौके से महेशपुर निवासी रामेश्वरम राय के पुत्र संजीत राय उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार कर लिया।