भादरा: युवक पर ईंट से हमला कर किया घायल, जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप
गांव मुंदड़ियाबड़ा में मंदिर से लौट रहे ईश्वर सिंह (30) पर रास्ता रोककर ईंट से हमला कर घायल करने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट व मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।