छानीबड़ी में चौधरी धनाराम डूडी की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
छानीबड़ी में बीती रात्रि चौधरी धनाराम डूडी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
ग्रामीणों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन को भी घटना से अवगत करवाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
#छानीबड़ी #dineshreporter #चौधरीधनारामडूडी #हनुमानगढ़ #BreakingNews #BhadraVoice