कुंडा: कुण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाबूगंज से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में कुण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त शिवसागर सोनकर (37) को बुधवार दोपहर 12.30 बजे बाबूगंज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी की।