लखीसराय: लखीसराय को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, डीएम शैलेंद्र कुमार ने पदभार संभाला
लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय में सोमवार को प्रशासनिक बदलाव का महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला। नवनियुक्त जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। सोमवार दोपहर 1:45 पर पूर्व डीएम नीरज कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना कार्यभार शैलेंद्र कुमार को कार्यभार सौंपा।