हैदरनगर: पलामू में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला दो बच्चों की मां थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद गांव में तरह तरह चर्चा का माहौल है।