डुमरांव: डुमरांव थाने में घूस मांगने के आरोप का वीडियो वायरल, मामला घरेलू विवाद से जुड़ा
Dumraon, Buxar | Sep 14, 2026 डुमरांव थाने के एक पीटीसी कर्मी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ठठेरी बाजार निवासी युवक चंदन साह पुलिसकर्मी पर घूस मांगने का आरोप लगाते नजर आ रहा है। हालांकि मामले की पड़ताल में यह प्रकरण घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है।