टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में खनिज विभाग ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करते वाहनों पर की कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश अनुसार खनिज विभाग द्वारा निरंतर खनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अस्तोन चौकी में एक ट्रैक्टर को सेंड का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर रखवाया गया। टीकमगढ़ महरौली मार्ग पर एक डंपर को खनिज के ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया।