स्वामित्व योजना के तहत् रजिस्ट्री निष्पादन के कार्य में तेजी लाए- मुख्य सचिव
रजिस्ट्री निष्पादन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति बढ़ाए- श्री वर्णवाल
मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से स्वामित्व योजना की समीक्षा की
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना की विस्तार से जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने इस योजना के तहत् शत्-प्रतिशत आरओआर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ग्राउण्ड ट्रूथिंग से शेष रहे गांवों की ग्राउण्ड ट्रूथ्रिंग का कार्य भी अविलंब पूरा करने के निर्देश मुरैना और सिवनी जिले के अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाईन में राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा से संबंधित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज विभाग की शिकायतों का तेजी से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग प्रयास यह करें कि आवेदकों को राजस्व संबंधित कामों के लिये सीएम हेल्पलाईन दर्ज करवाने की नौबत ही न आएं।
मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे सीमांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कर सीएम हेल्पलाईन संतुष्टी के साथ बंद करवाएं। उन्होंने रबी की बुआई के पहले सीमांकन के आवेदनों का सीमांकन कर इससे संबंधित सीएम हेल्पलाईन बंद करवाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वामित्व योजना के तहत् रजिस्ट्री निष्पादन कार्य की जिलेवार समीक्षा की और सभी जिलों को रजिस्ट्री निष्पादन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी द्वारा प्रतिदिन निष्पादित की जा रही रजिस्ट्री की समीक्षा कर प्रतिदिन प्रति पटवारी 20 से 25 रजिस्ट्री निष्पादन का कार्य सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने 100 दिवस से अधिक की शत-प्रतिशत लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का तय समय-सीमा में निराकरण करवाया जाए। इस वीडियों कान्फ्रेसिंग में भोपाल में प्रमुख सचिवराजस्व एवं आगर मे कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, तहसीलदार भू'प्रबधंन श्री गिरीश सूर्यवंशी भी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा