#Balrampur ! मजबूत सुरक्षा घेरे में माँ पाटेश्वरी धाम: डॉग स्क्वायड और बीडीडीएस टीम ने खंगाला चप्पा-चप्पा
बलरामपुर:
शारदीय नवरात्रि पर तुलसीपुर के ऐतिहासिक आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी धाम में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस ने सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में रविवार (11 अक्टूबर 2026) को मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र तक कड़ा सुरक्षा पहरा बैठाया गया।
क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में डॉग स्क्वायड और बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड) टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और संघन चेकिंग अभियान चलाया।
प्रमुख बिंदु:
आधुनिक उपकरणों से जाँच: बीडीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर व डीएफएमडी उपकरणों से गर्भगृह, परिक्रमा मार्ग और प्रवेश द्वारों की बारीकी से जाँच की।
डॉग स्क्वायड की चौकसी: श्वान दल ने मेला परिसर, प्रसाद दुकानों और यात्री विश्राम स्थलों का कोना-कोना खंगाला।
सीसीटीवी और कंट्रोल रूम मुस्तैद: सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पार्किंग और अस्थायी पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस कर्मियों को हिदायत: सीओ तुलसीपुर ने ड्यूटी पर तैनात फोर्स को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी तरह सतर्क रहें, महिला श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आएं और अफवाहों पर पैनी नजर रखें।
मेले को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल, महिला सुरक्षाकर्मी, खुफिया तंत्र और ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद कर दी गई है।
#balrampurpolice