पाली कलेक्ट्रेट के अहिंसा सर्किल के सामने स्थित जोधाणा स्वीट होम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आग फर्स्ट फ्लोर पर लगी, जहां आग की वजह से काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और रास्ते को सुचारू बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और हुए नुकसान का पूरा आकलन सामने आना बाकी है। #sanchalnews #sanchalnewslive #pali #PaliNews #jodhanasweetpali