कुंडा: बाघराय पुलिस ने 'आपरेशन त्रिनेत्र' के तहत ग्राम सकरदहा चौराहे पर लगाए 4 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे
बाघराय पुलिस ने "आपरेशन त्रिनेत्र" के तहत बुधवार शाम 6 बजे ग्राम सकरदहा चौराहा पर 04 सीसीटीवी हाई क्वालिटी कैमरे लगवाए हैं। ये कैमरे 24x7 निगरानी करेंगे और आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने में मदद करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और व्यापारियों से अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है ताकि सुरक्षा और निगरानी में सुधार हो सके।