कुंडा: राजभवन बेंती में 'जनता दर्शन कार्यक्रम' में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया ने सुनीं समस्याएं
राजभवन बेंती में शुक्रवार शाम 6 बजे "जनता दर्शन कार्यक्रम" में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया ने जन समस्याओ को सुना। उन्होंने कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को निर्देशित कर उनका त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए।