कुंडा: पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त को ग्राम महुआये मोड के पास से किया गिरफ्तार
जेठवारा पुलिस ने रामपुर कल्हवारी समेत दो स्थानों से हत्या के प्रयास और गाली-गलौज के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया की गिरफ्तार अभियुक्त अरुण उर्फ तूफान यादव निवासी देवापुर सकली और दिनेश कुमार निवासी आशापुर है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी।