कुंडा: पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण समेत गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त को जेठवारा तिराहे से किया गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया की अभियुक्त अजय पाल निवासी ग्राम मंशा का पुरवा को जेठवारा तिराहे के पास से पकड़ा गया। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया