करछना: रोकड़ी ग्राम सभा में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी ग्राम सभा में शनिवार सुबह खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से उक्त गांव निवासी बिरहा पटेल का 5 वर्षीय बेटा लालू पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना कुछ जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।