करछना: कचरी गांव के सामने मार्ग पर टहल रहे वृद्ध को अनियंत्रित बाइक चालक ने मारी टक्कर दोनों घायल
शुक्रवार शाम को करछना क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर उक्त गांव निवासी दल बहादुर पटेल टहल रहे थे। उसी दरमियान मेंजा की ओर से आ रहा बाइक चालक राम का पूरा गांव निवासी रघुराज अनियंत्रित होकर दल बहादुर को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में ले गए।