करछना: मामा भांजा बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ट्रक में फंसकर करीब 2 किलोमीटर घिसटता रहा बाइक सवार
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा बाजार के पास बीती देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर प्रयागराज की ओर से घूरपुर की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति ट्रक में फंस गया,तथा करीब 2 किलोमीटर तक घिसटते हुए आया,जहां पर घूरपुर क्षेत्र के बाबा ढाबा के व्यक्ति का शव ट्रक से निकला है।