करछना: अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने भीटा गांव स्थित बिजली पावर हाउस का किया घेराव
घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव स्थित बिजली उपकेंद्र का बृहस्पतिवार को ग्रामीण व उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर घेराव किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग के द्वारा 24 घंटे में महज 6 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वहीं बिजली लो वोल्टेज आने से उमश भरी गर्मी में जीना मोहाल साबित हो रहा है।