करछना: खाई गांव में शराब पार्टी के दौरान फार्मासिस्ट और रसोईया के बीच हुआ मारपीट सुबह रसोईया हुआ लापता, हत्या का आरोप
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव में आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो छात्र कैंपस में रहकर पठन-पाठन का काम करते हैं। बीती रात को विद्यालय के फार्मासिस्ट और रसोईया के बीच शराब पार्टी के दौरान मारपीट हुआ। बृहस्पतिवार सुबह रसोईया अचानक लापता हो गया। रसोईया के घर वालों ने हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।