करछना: खाई गांव के आश्रम पद्धति विद्यालय से लापता रसोईया को पुलिस ने कोंहडार घाट से सकुशल किया बरामद
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में बुधवार रात को शराब पार्टी के दौरान विद्यालय के फार्मासिस्ट और रसोईया के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह रसोईया देवी शंकर यादव पुत्र मुन्नीलाल अचानक लापता हो गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शुक्रवार को पुलिस रसोईया को कोहडार घाट से बरामद किया