🚨 हमीरपुर: ठेकेदार की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार
जरिया थाना पुलिस ने 24 जून को गोहांड-बागीपुर मार्ग स्थित नहर कोठी के पास ठेकेदार देशराज (67) की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी चरण सिंह और राजेंद्र सिंह सगे भाई हैं। पूछताछ में दोनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद दोनों ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो कुल्हाड़ियां इटौरा गंग तिराहे के पास झाड़ियों में फेंक दी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
मृतक के बेटे कमलेश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मृतक देशराज भूमि विवाद में समझौता कराने की कोशिश कर रहे थे, जिससे नाराज होकर दोनों भाइयों ने घात लगाकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 स्थान: थाना जरिया, जनपद हमीरपुर
#Hamirpur #HamirpurNews #Jariya #BreakingNews #CrimeNews