हमीरपुर में शादी समारोह में डीजे लगा रहे ऑपरेशन की करेंट से हुई मौत,छाया मातम।
हमीरपुर जिले के कस्बा मुस्करा के छः थोक मोहल्ला में शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हल्दी-मेहंदी की रस्म के लिए साउंड सिस्टम लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार, 6 थोक मोहल्ला निवासी देवकरण कुशवाहा के पुत्र की शादी है। रविवार को शादी कार्यक्रम होना है, जबकि शनिवार को घर में हल्दी-मेहंदी की रस्म आयोजित की जा रही थी। इसी कार्यक्रम के लिए साउंड लगाने पहुंचे पंकज पुत्र हीरालाल (22 वर्ष) ने साउंड का सामान नीचे रखने के बाद तार फैलाने के लिए छत पर चढ़ा। बताया जाता है कि शाम को हुई बारिश के कारण छत गीली थी। इसी दौरान छज्जे के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया।
हादस�