*दो-दो राइफल लेकर गांव में घूमने से दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल*
फोटो
हमीरपुर। मौदहा थाना क्षेत्र के परछा गांव में दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से हथियारों के साथ रात में घूमने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुब्बी और बच्चा नामक व्यक्तियों पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे हत्या जैसे मामलों में सजा भी पा चुके हैं।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों व्यक्ति रात के समय दो-दो राइफल लेकर गांव में भ्रमण करते हैं, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त रहती है। गांव के कई लोगों का कहना है कि हथियारों के खुले प्रदर्शन से आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य गांव में अपना प्रभाव और भय कायम रखना है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठ�