चरपोखरी: चरपोखरी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
अलग-अलग मामलों में चरपोखरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार की शाम 4:00 के करीब बताया गया कि पहली कार्रवाई भलुआना गांव में हुई फायरिंग के मामले में की गई है। पुलिस ने प्रीतमपुर गांव निवासी गुपत सिंह के पुत्र भुवर सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी कार्रवाई गड़हनी इलाके में की गई।