चाईबासा: बुधराम लागुरी से दुर्व्यवहार, झामुमो जिलाध्यक्ष भड़के, टोंटो थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग
चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने टोंटो थाना प्रभारी धनंजय सिंह पर झारखंड आंदोलनकारी से सह झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के साथ कथित दुर्भव्वाहर करने के आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है इसको लेकर जिले के एसपी को शनिवार को 4:00 बजे पत्र लिखकर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है.