• माय भारत केंद्र द्वारा छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास निर्माण सत्र आयोजित
• सेवा पखवाड़े के अंतर्गत छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र सीहोर द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास निर्माण सत्र आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी सुश्री प्रशंका जैन ने छात्राओं को आत्मचिंतन, लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान छात्राओं को अपनी रुचि, क्षमताओं एवं भविष्य के लक्ष्यों को पहचानने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और संभावित चुनौतियों के समाधान पर विचार करने की गतिविधियां कराई गईं।
कार्यक्रम में गांधी फेलोशिप से जुड़े युवाओं एवं माय भारत के स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता की। कोलकाता से आए सन्मय दास ने मशरूम उत्पादन आधारित कृषि व्यवसाय मॉडल के माध्यम से उद्यमिता की संभावनाओं की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश से आए ऋषित ने वित्तीय साक्षरता एवं बुनियादी साक्षरता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। माय भारत की स्वयंसेविका अंजलि ने भारतीय सेना में शामिल होने के अपने लक्ष्य एवं तैयारी के बारे में बताया, जबकि निधि ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने की अपनी आकांक्षा साझा की। छात्राओं को उपलब्ध अवसरों से जोड़कर उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें और अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से समाज तथा राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
13 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026