दुग्ध सहकारी समिति टिटोरा का किया निरीक्षण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर हुई चर्चा
भोपाल दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक श्री जयदेव विश्वास तथा सीईओ श्री प्रीतेश जोशी ने दुग्ध सहकारी समिति टिटोरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुग्ध संकलन व्यवस्था एवं दूध प्रदायकों से चर्चा कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही पशुपालकों को पशु आहार, घी, मिनरल मिक्सचर एवं साइलेज के उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि पशुओं के बेहतर पोषण के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान समिति के सभी सदस्यों के बैंक खाते जिला सहकारी बैंक में खुलवाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति परिसर में पौधारोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने तथा जनभागीदारी से अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सीहोर जिला के नोडल श्री नितेश अलावा उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026