• प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती महिलाओं की जांच
• 197 महिलाएं हाई रिस्क चिह्नित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 538 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 197 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भावस्था के रूप में चिह्नित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष सेवाएं दी जाती हैं। इसका उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसव के दौरान माँ एवं शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।
योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं परामर्श की सुविधा दी जाती है। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाती है। प्रसव के दौरान जटिल स्थिति होने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क रेफरल एवं ड्रॉप की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समय पर जांच और उचित उपचार के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026