• राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने सेमली जदीद में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
• मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
इछावर जनपद के ग्राम सेमली जदीद में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।
श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी गंभीरता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नागरिकों की कठिनाइयों एवं शिकायतों को प्राथमिकता से सुनें और उनका प्रभावी निराकरण कराएं, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम इछावर श्रीमती स्वाती मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूशाल पोरस, श्री कैलाश सुराना, शंकर जयसवाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore#जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
13 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026