कोईलवर: धनडिहा के पास सड़क हादसे में गड्ढे में बाइक जाने से युवक गिरकर बेहोश, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडिहा गांव के समीप रविवार की रात करीब 8:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चांदी की ओर से कोईलवर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में तेज रफ्तार बाइक जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने युवक को CHC पहुंचा