🏛️ सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।
📍 अरवल | 24 नवंबर, 2026
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान आवेदकों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आवेदनवार की गई कार्रवाई एवं निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🤝 “सबका सम्मान–जीवन आसान” की भावना के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#जिला_प्रशासन_अरवल #सहयोग_पोर्टल #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जनसमस्या_समाधान #Arwal
4 views | Arwal, Bihar | Nov 24, 2026