🌸 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : बाल विवाह मुक्त अरवल के निर्माण हेतु छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, मिशन शक्ति के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं स्वयंसेवी संस्था विकास पथ, विक्रम के संयुक्त तत्वावधान में मध्य विद्यालय, बलिदाद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प दिलाते हुए बाल विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा संबंधित पदाधिकारियों को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।
बाल विवाह मुक्त अरवल के निर्माण हेतु जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
🌸 बेटी है परिवार और समाज की शक्ति, शिक्षा और सम्मान है उसका अधिकार।
🤝 आइए, मिलकर संकल्प लें – बाल विवाह मुक्त अरवल बनाएं।
#जिला_प्रशासन_अरवल #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #बाल_विवाह_मुक्त_भारत #मिशन_शक्ति #महिला_सशक्तिकरण #ICDSArwal #ChildMarriageFreeIndia
4 views | Arwal, Bihar | Nov 24, 2026