Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
roshansangahi
No video available
शांति ढाबा & गार्डन (Shanti Dhaba & Garden) #hotel #restaurants #Bihpur #vegetarian #Nh31 #dhaba
Bihpur, Bhagalpur
| Oct 21, 2023
#hotel
#restaurants
#bihpur
#vegetarian
#nh31
#dhaba
MORE NEWS
श्री आगम श्रीवास्तव, सहायक निदेशक,दिव्यांगजन कोषांग भागलपुर के द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए:-
Bhagalpur, Bihar | Jul 16, 2026
भागलपुर, 11 जुलाई 2026:- खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में 11 जुलाई से किशनगंज में आयोजित राज्य स्तरीय सुबतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम शनिवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिले से मुस्लिम इंटर विद्यालय, भागलपुर की फुटबॉल टीम का चयन किया गया है।टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद फारूक आजम तथा मुस्लिम इंटर विद्यालय के खेल शिक्षक शहजाद अंजुम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किशनगंज के लिए रवाना किया। रवाना होने से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सफीउल्लाह, उप प्राचार्य अब्दुल हकीम, असर आलम अच्छू, मनोज मंडल, डॉ. विवेक कुमार जीतू, फैसल खान, अनूप घोष, नसर आलम, आमिर, सुनील, इजान मजीद एवं आकाश कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भागलपुर का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की। *टीम के खिलाड़ी हैं* रवि कुमार, अर्जुन कुमार, यजान इलाही, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, अमित घोष, कुणाल कुमार, पिंटू कुमार, पंकज टुडू, गोबिंद कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार, बादल कुमार, बिष्णु कुमार, सुमन कुमार, करण किशोर एवं श्री लाल हेब्रम। *टीम कोच* कृष्णा कुमार District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration
Bhagalpur, Bihar | Jul 11, 2026
भागलपुर, 11 जुलाई 2026:- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अनुमंडल, कहलगांव द्वारा बालिकाओं के समग्र विकास, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से *शक्ति संवाद* अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान संवाद के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं । अभियान के तहत अनुमंडल के सभी 84 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक विद्यालय में महिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा बाल विवाह उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की उप निदेशक, आयकर, भागलपुर सुश्री सुनीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बड़े सपने देखने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने कहा कि *शक्ति संवाद* केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य के निर्माण का जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 5,000 से अधिक छात्राओं का हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण किया गया, जबकि 8,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ लेने के साथ आयरन (IFA) की गोलियों का सेवन किया। यह पहल स्वस्थ एवं सशक्त बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाल विवाह उन्मूलन को प्रभावी बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के नेतृत्व में एक समन्वित टीम गठित की है। इस टीम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (BWO), महिला पर्यवेक्षिकाएँ, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं। सभी को मानक कार्य प्रणाली (SOP) उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में *बाल विवाह निषेध शिक्षक* एवं *सहायक शिक्षक* नामित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ संदिग्ध मामलों की सूचना प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय एवं पंचायत स्तर पर भी विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली और अपने परिवार, समाज तथा पंचायत में इस सामाजिक कुरीति को रोकने का संकल्प दोहराया। छात्राओं ने नाटक, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी बाल विवाह उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि ऐसा समाज बनाना है जहाँ हर बेटी शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बने तथा उसे अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिलें। प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा— *जब एक बेटी सशक्त होती है, तब एक परिवार, एक समाज और एक राष्ट्र सशक्त होता है* District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration
Bhagalpur, Bihar | Jul 11, 2026
कुमार रवि शंकर, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा खनन विभाग से संबंधित कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए:-
Bhagalpur, Bihar | Jul 11, 2026
भागलपुर, 10 जुलाई 2026:- बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय *पेंशन उत्सव* के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसी क्रम में भागलपुर जिले के 2,70,849 पेंशनधारियों के खातों में जून माह की पेंशन के रूप में 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। पेंशन राशि में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार ने इस विशेष अवसर को *पेंशन उत्सव* के रूप में मनाया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करना है। भागलपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पेंशन राशि में वृद्धि से गरीब, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून माह की पेंशन राशि का भुगतान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में किया गया। इसके अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 76,621 लाभार्थियों को 16 करोड़ 85 लाख 66 हजार 200 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,569 लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 51 हजार 800 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग (निःशक्तता) पेंशन योजना के 1,861 लाभार्थियों को 40 लाख 94 हजार 200 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 21,348 लाभार्थियों को 2 करोड़ 39 लाख 17 हजार 800 रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 28,824 लाभार्थियों को 3 करोड़ 20 लाख 33 हजार 500 रुपये तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 1,29,626 लाभार्थियों को 15 करोड़ 26 लाख 74 हजार 900 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस प्रकार विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले 400 रुपये प्रतिमाह की पेंशन से आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन था, जबकि अब 1,100 रुपये प्रतिमाह मिलने से दवा, भोजन, कपड़े तथा अन्य आवश्यक खर्चों में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित विधवाओं के लिए सम्मानजनक जीवन जीने का मजबूत आधार बनेगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन ने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में अब तक 2,75,892 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा चुका है। शेष सभी पेंशनधारियों से उन्होंने अपील की कि वे अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सके। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह किए जाने से लाखों लाभार्थियों को सीधा आर्थिक संबल मिला है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी हुई है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कहा कि *पेंशन उत्सव* केवल पेंशन राशि के अंतरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक समावेशन का प्रतीक है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल को दूरदर्शी एवं जनहितकारी बताते हुए कहा कि इससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है और सामाजिक सुरक्षा का दायरा और अधिक मजबूत हुआ है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration
Bhagalpur, Bihar | Jul 10, 2026