सवाई माधोपुर में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल, महिलाओं ने चप्पलों से युवकों को पीटा
सवाई माधोपुर के हम्मीर पुलिया से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो महिलाएं कुछ लोगों के साथ दो युवकों से मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। एक महिला चप्पल से युवक को पीटती दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला सड़क पर वाहन की टक्कर के बाद हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि राजकीय ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी के साथ पहले विवाद हुआ और बाद में मौके पर भीड़ जुटने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई।
पीड़ित कर्मचारी ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
अब सवाल यह है कि आखिर सरेआम कानून हाथ में लेने की नौबत क्यों आई? पुलिस इस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर है।
#hilightsfollowers #followersnonfollowers #updatechallenge #highlight #NewsUpdate #followersreels #Gangapurcity #सवाई #followers Amita Meena Journalist News57 बालाजी सेवा ट्रस्ट News 25 Rajasthan Ranthambhor News SawaiMadhopur news गंगापुर सिटी राजस्थान न्यूज़ Live news rajasthan Gangapur City Portal