सवाई माधोपुर में राजकीय कर्मचारी से मारपीट, भीड़ जुटने से बनी तनावपूर्ण स्थिति
सवाई माधोपुर में राजकीय ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने जानकारी देते हुए बताया की आरोप है कि हम्मीर पुलिया के पास बोलेरो की टक्कर के बाद विवाद हुआ और कर्मचारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोप है कि बाद में कुछ महिलाओं और अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट की गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
कर्मचारी का कहना है कि मौके पर भीड़ बढ़ने से स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी और उसे अपनी जान का डर सताने लगा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
कर्मचारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।