कांके: चुटिया थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, रांची नगर निगम टीम को करना पड़ा सामना
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2025 चुटिया थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुरुवार शाम करीब छह बजे रांची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान फुटपाथ दुकानदार रांची नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान सीज किए सामानों को छीन कर अपने साथ ले गए। रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ दुकानदार अतिक्रमण कर सड़क को अवरुद्ध करते थे।