सिहोरा: सिहोरा न्यायालय में नेशनल लोक अदालत: 5032 में से 870 प्रकरणों का निराकरण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय सिहोरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश संतोष कुमार कोल ने मां सरस्वती की वंदना कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्याम सुंदर झा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अजय उइके, खालिदा तनवीर, हिमांशी ठाकुर, भारद्वाज, विशाल रिछारिया और दीप शिखा दांग