जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उड़ीसा से गांजा लाकर यूपी में खपाते थे तस्कर! आटा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने दबोचे 4 अंतर्राज्यीय तस्कर, 2 कुंतल 27 किलो गांजा बरामद
आटा (जालौन)। जालौन पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आटा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 2 कुंतल 27 किलोग्राम अवैध गांजा, दो काले रंग की स्कार्पियो और 5100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव पंवार निवासी शामली, मो. आदिल निवासी शामली, मोईन खान निवासी शामली और शमीम निवासी बागपत के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे मिलकर उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा खरीदते थे और झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर समेत आसपास के जिलों में चलते-फिरते ग्राहकों को बेचते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांटकर खर्च करते थे।
मामले में थाना आटा पर मु0अ0सं0 141/2026, धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के राज्यों और जनपदों से जुटा रही है।
#JalaunPolice #BreakingNews #JalaunNews #AataPolice #GanjaSmugglers #GanjaSmuggling #NDPSAct #CrimeNews #SwatTeam #SurveillanceTeam #InterstateSmugglers #70LakhGanja #UttarPradeshPolice #Jalaun #Kalpi #Urai #CrimeReporter
Kalpi, Jalaun | Aug 29, 2026