अकलतरा: मामा गांव आए व्यक्ति ने लटिया गांव में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पत्नी की डेढ़ साल पहले हो चुकी है मौत
पुलिस के मुताबिक, भड़ेसर गांव के शिव कुमार श्रीवास, कल 9 मार्च की दोपहर में अपने मामा गांव लटिया आया हुआ था। आज सोमवार को वापस अपने घर जाने निकला था और लटिया के रेलवे लाइन किनारे पेड़ में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।