अकलतरा: नगर पालिका परिषद अकलतरा में निर्दलीय दीप्ति सारथी बनीं अध्यक्ष, भाजपा से बागी होकर लड़ा था चुनाव
अकलतरा नगर पालिका परिषद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीप्ति सारथी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक राघेवन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सौरभ सिंह मौजूद थे। आपको बता दें, अकलतरा नगर पालिका में निर्दलीय दीप्ति सारथी अध्यक्ष बनी है। यहां दीप्ति सारथी ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था।