अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर कार में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, कार जब्त
अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर कार में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक राहुल साहू उर्फ गुपेश कुमार साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी BNS की धारा 137(2), 87, 74, 115(2) एवं पॉक्सो एक्ट 8 के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की स्कूल जा रही थी।