अकलतरा: अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने विधानसभा में CCI का मुद्दा उठाया, ड्रायपोर्ट बनाने की मांग की
अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीआई के बंद हो जाने से जमीन का कोई उपयोग नहीं हो रहा है और बेजाकब्जा की संभावना बढ़ रही है। इस मसले से केंद्र और राज्य सरकार को अवगत कराया जा चुका है। सीसीआई के बंद होने से अकलतरा और क्षेत्र का विकास रुक गया है और सीसीआई की जो जमीन है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर है और भारतमाला वाली सड़क भी क्षेत्र से होकर गुजरी है।