जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने स्वास्थ्य केंद्र, बलिया का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता एवं स्टॉक, डिजिटल रिकॉर्ड, मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं तथा अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat
#health