जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ प्रशासनिक निगरानी की व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने बलिया अनुमंडल अंतर्गत जिला परिषद पोखर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला प्रशासन सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करता है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व मनाएं।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat
#ChhathPuja2026 #ChhathPuja