जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने बलिया प्रखंड के राहतपुर पंचायत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग में लिया भाग। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में धान की कटनी की तथा निर्धारित वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप मापी, कटाई एवं दँवरी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। प्रयोग के तहत प्राप्त हरे धान का वजन 35.260 किलोग्राम दर्ज किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को फसल कटनी प्रयोग पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया, ताकि धान की वास्तविक उत्पादकता का सटीक आकलन हो सके।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat