टीकमगढ़: चैतन्य भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस: दो लोगों पर जानलेवा हमला, पुलिस पर गंभीर आरोप
टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल परिसर में बीते दिनों दो लोगों के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों ने गंभीर जानलेवा मारपीट की थी। जिस मामले में पुलिस ने बताए गए लोगों पर मामला दर्ज नहीं किया है। और ना ही उनके अनुसार शिकायत दर्ज की है। जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।